चाइनीज वस्तुओं का पुुतला फूंकते डिवाइन ग्लोबल के छात्र।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत के डिवाइन ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को नगर के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर चाइनीज वस्तुओं के खिलाफ लोगों को जागरूक किया और चाइनीज वस्तुओं का पुतला दहन किया।
रैली का शुभारंभ स्कूल के प्रबंधक दिनेश शर्मा और संदीप दहिया ने हरी झंडी दिखाकर स्कूल से रवाना किया। जो छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड, फूंसवाली मस्जिद, संजय मूर्ति, नेहरू मूर्ति पहुंची। रैली के दौरान बच्चे चाइनीज वस्तुओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस अवसर पर अभिनव तोमर, श्रीओम, अक्षय कुमार, हर्ष, आकाश तोमर, सागर तोमर, आदित्य, अजय, अमन दीक्षित, विशाल शर्मा, मनीष कुमार, आशीष कुमार, आशु तोमर शामिल रहे।
स्कूल में दिलाई शपथ
बागपत। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में बुधवार को चाइनीज सामान का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गई। प्रबंधक आनंद चौधरी ने सभी छात्र और शिक्षकों को बताया कि विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने से अपने देश की अर्थ व्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है। अपने देश में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए।