बड़ौत में बावली चुंगी पर पाकिस्तान का पुतला फूंकते देशभक्त।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बालाजी सर्व धर्म मानव सेवा ट्रस्ट और हमारा देश हमारा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में बावली चुंगी पर देशभक्त कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवादी हाफिज सईद के साथ आतंकवादियों का समर्थन करने पर औवेशी का पुतला दहन कर आक्रोश जताया।
फोटू बजरंगी उर्फ सरदार भगत सिंह के नेतृत्व में देशभक्त कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बावली चुंगी पर एकत्रित हुए और उन्होंने आतंकवादी हाफिज सईद को चेतावनी दी। उन्होंने घोषणा की कि जो भी पाकिस्तानी या अन्य हाफिज सईद का सिर कलाम करेगा उसे उचित ईनाम दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने के लिये साथ ही हाफिज सईद को सजा दिलाने के लिये वह एक राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान सभी धर्म के लोगों के द्वारा गांव-गांव, शहर-शहर जाकर चलाएंगे। इस अवसर पर मनोज, दीपक, राकेश, सोनू, रविंद्र, बिट्टू, विनोद, नूरहसन, प्रमेंद्र, राजीव, सोएब, मीरहसन, सलमान, कय्यूम, जाहिद, फुरकान आदि उपस्थित रहे।