फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रहें युवक को संदिग्ध हालत में गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे युवक को संदिग्ध हालत में गोली लगी
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)।
बामनौली गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक से मारपीट कर गोली मारकर घायल करने की सूचना पर ग्रामीण जंगल में पहुंचे और उसे नगर के आस्था में भर्ती कराया। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
गोली लगने से घायल रोबिन पुत्र किरण पाल बामनौली का रहने वाला है। वह रविवार को अपने खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान एक युवक आया और उसके साथ मारपीट की और मारने की नीयत से उस पर गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी है। सूचना पर उसके परिजन और ग्रामीण जंगल में पहुंचे और वहां से उसे दिल्ली रोड़ स्थित आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचे और उसकी जांच की। सीओ ने बताया कि यह मामला अभी संदिग्ध है और इसकी जांच की जा रही है। जबकि दोघट थानाध्यक्ष रमेश सिद्धू ने कहा अभी तक किसी ने सूचना नहीं दी। बामनौली में भी उनके घर पर उन्होंने जाकर जानकारी ली, लेकिन कोई पुष्टि नहीं है और न ही किसी ने कोई सूचना दी। इसकी जांच की जा रही है और मामला पूरी तौर पर संदिग्ध हैं। जांच के बाद ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें