फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कब्रिस्तान व दलितों के पट्टे पर बने मकानों पर आज चलेगा बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के पुराने कस्बे में भू-माफिया ने प्लॉट काटकर बनवाए हैं मकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के पुराने कस्बे में कब्रिस्तान और दलितों के पट्टों पर प्लॉट काटकर बनाए गए मकानों पर मंगलवार को बुल्डोजर चलेगा। इन मकानों को गिराने के लिए पहले सोमवार का दिन निर्धारित किया गया था। लेकिन सरकारी छुट्टी होने के कारण अब मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी।
पुराने कस्बे में नई बस्ती केतीपुरा में कब्रिस्तान व दलितों के कृषि पट्टों की जमीन पर प्लॉट काटकर बेच दिए गए। इसकी शिकायत डीएम के पास पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच कराई। जहां जांच करने पर पता चला कि वहां भूमाफिया ने प्लॉट काटकर निर्माण करा दिया है। इसके साथ ही डूडा तक से मकान बनवा दिए गए हैं।
विज्ञापन

जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद उन मकानों को गिराने के लिए कमेटी का गठन किया गया। उस कमेटी के अध्यक्ष तहसीलदार प्रसून कश्यप को बनाते हुए राजस्व निरीक्षक सत्यपाल, राजस्व निरीक्षक सूर्य प्रताप, लेखपाल विनोद शर्मा, मोहित तोमर, जितेंद्र कुमार को भी शामिल किया गया। इस टीम को वहां सोमवार को कार्रवाई करते हुए मकान गिराने थे। सरकारी छुट्टी होने के कारण कार्रवाई को एक दिन के लिए टाल दिया गया और अब वहां मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सडक़ हादसे में युवक घायल
बालैनी। चांदीनगर निवासी बिट्टू पुत्र रमजान सोमवार को बाइक से मेरठ गया था। दोपहर में लौटते समय बालैनी टोल प्लाजा के समीप सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस में घायल को बालैनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें