फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कक्ष निरीक्षकों के लिए शिक्षकों का सत्यापन पूरा, बेवसाइट पर किया जाएगा अपलोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बेवसाइट पर किया जाएगा अपलोड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक नियुक्त करने के लिए शिक्षकों का सत्यापन पूरा हो गया है। अब शिक्षकों का ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। परिषद की ओर से ही कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक नियुक्त करने के लिए 29 दिसंबर तक शिक्षकों का सत्यापन पूरा कर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे। परिषद की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को दस दिसंबर तक शिक्षकों का ब्योरा अपडेट करने और 20 दिसंबर तक जिला विद्यालय स्तर पर उनका सत्यापन पूरा करने के निर्देश दिए थे। प्रधानाचार्यो के डाटा अपलोड करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से शिक्षकों का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। अब शिक्षकों की सत्यापित सूची परिषद को भेजी जाएगी। परिषद की ओर से कक्ष निरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों का डाटा का सत्यापन कार्य पूरा कर लिया है। अब सत्यापित सूची परिषद को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें