-सूचना पर नहीं पहुंचे पशु पालन विभाग के अधिकारी, जताई नाराजगी
फोटो संख्या 4
बड़ौत। महावतपुर गांव में बृहस्पतिवार रात तालाब में डूबकर सांड़ की मौत हो गई। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशु पालन विभाग को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही तालाब पर हुए अतिक्रमण को हटाने और साफ-सफाई करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव स्थित तालाब पर अतिक्रमण होने की वजह से न तो तालाब की खुदाई हो पा रही है और न ही साफ-सफाई। इस कारण आए दिन इस तालाब में गांव में घूमने वाले गोवंश गिरकर मर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बृहस्पतिवार रात भी एक सांड़ की तालाब में गिरकर मौत हो गई। शुक्रवार को ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने सूचना पशु पालन विभाग के अधिकारियों को दी। बाद में ग्रामीणों ने सांड़ को तालाब से निकालकर दफना दिया। प्रदर्शन करने वालों में कृष्णपाल, उत्तम, मोनू, बादल, पिंटू, सतीश, महाराज आदि रहे।