फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 143 विद्यालयों के भवन जर्जर, 102 की पूरी हो चुकी समय सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से मांगी भवनों के ध्वस्तीकरण की सूचना
विज्ञापन

जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के 143 परिषदीय विद्यालयों के भवन जर्जर हो गए है। इनमें से 102 भवनों की समय सीमा पूर्ण हो चुकी है। बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय से सभी बीईओ से भवनों के ध्वस्तीकरण कराने की सूचना मांगी गई है। जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 555 विद्यालय संचालित है। इनमें से 332 प्राथमिक विद्यालय, 62 उच्च प्राथमिक विद्यालय, 136 कंपोजिट विद्यालय, दो कस्तूरबा आवासीय विद्यालय व 23 सहायता प्राप्त विद्यालय है। इनमें से जिले के 143 विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके है। 143 जर्जर भवनों में 102 भवनों की समय सीमा पूर्ण हो चुकी है, जबकि 42 भवन समय सीमा पूर्ण होने से पूर्व ही जर्जर हो गए है। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षाधिकारियों को विद्यालयों का निरीक्षण कर जर्जर हो चुके भवनों के ध्वस्तीकरण की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। खंड शिक्षाधिकारियों से सूचना मिलने पर विद्यालयों के भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

पटल सहायक सौरभ शुक्ला ने बताया कि पूर्व में सभी बीईओ से जर्जर भवनों की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। जिले में 143 विद्यालयों के भवन जर्जर हो चुके है। बीईओ से भवनों का ध्वस्तीकरण कराने की सूचना मांगी गई है। जर्जर भवनों का ध्वस्तीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जर्जर भवनों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर भवनों का ध्वस्तीकरण कराकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। - बीएसए राघवेंद्र सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें