फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन विहार कॉलोनी में 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
बागपत की भजन विहार कालोनी स्थित घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाती पीड़ित महिला आंचल भारद - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चोरों ने कंप्यूटर रिपेयरिंग करने वाले युवक के बंद मकान को बनाया निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। नगर की भजन विहार कॉलोनी में चोरों ने मंगलवार की रात कंप्यूटर रिपेयरिंग करने वाले युवक के बंद मकान को निशाना बनाया। एक लाख 20 हजार रुपये नगद, सोने-चांदी के आभूषण और स्कूटी समेत करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वाड और क्राइम ब्रांच ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बागपत नगर की गली नंबर छह भजन विहार निवासी पंकज भारद्वाज की कोर्ट रोड पर कंप्यूटर रिपेयरिंग की दुकान है। पंकज ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे 25 दिसंबर 2020 से मेरठ गए हुए थे। मंगलवार रात एक बजे वह दुकान से घर लौटा। घर का दरवाजा खुला हुआ था। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि सामान की जांच की गई तो घर में रखे एक लाख 20 हजार रुपये नगद, स्कूटी, सोने के चार कंगन, चार गले के सेट समेत चांदी के आभूषण गायब मिले। करीब 15 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल कर चोरी की जानकारी दी। देर रात कोतवाली पुलिस, डॉग स्क्वाड, क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक सुराग नहीं लगा। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। उध, पीड़ित पंकज भारद्वाज के भाई दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। वह भी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

खंगाले जा रहे सीसीटीवी
बागपत। वारदात के बाद पुलिस ने पीड़ित के घर के आसपास, दुकान के पास और कोर्ट रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं।
डीवीआर साथ ले गए चोर
बागपत। चोरों ने मकान में लगे कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर भी ले गए। पुलिस कोर्ट रोड और कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल नंबरों की जांच
बागपत। पीड़ित पंकज भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम को उसके पास एक नंबर से कॉल आई थी कि वह लैपटॉप लेना चाहते हैं। रात के समय लेने के लिए आएंगे। देर रात तक वह उनकी इंतजार में दुकान पर बैठा रहा, घर जाकर देखा तो चोरी की वारदात हो गई। पुलिस मोबाइल नंबरों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें