दोघट। भैसाना चीनी मिल दो दिनों से नो केन चल रही है। इस कारण मिल प्रबंधन ने 29 अप्रैल को मिल को बंद करने की घोषणा कर दी है। इसके बाद से किसान परेशान हैं। किसानों ने कहा खेतों में अभी गन्ना खड़ा है। इस गन्ने को किसान कहां ले जाएगा। उन्होंने गन्ना खत्म होने तक मिल चलाने की मांग की है।
मिल के मुख्य प्रबंधक (गन्ना) राज कुमार तोमर ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष गन्ने की पैदावार कम होने के कारण पिछले दो दिन से मिल में गन्ना कम पहुंच रहा है। जिस कारण दो दिन से मिल को नो केन की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। गन्ने की कमी को देखकर मिल प्रबंधन ने 29 मई को मिल बंद करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष 1.35 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की गई है। पिछले वर्ष 1.47 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई की गई थी।
मिल बंद होने की घोषणा से चैगामा क्षेत्र के किसान परेशान हो गए हैं। खेतों में अभी काफी गन्ना खड़ा है और किसान गेहूं की फसल की कटाई करने में लगा है। किसान रामफल, हरपाल, विनोद, काला, राजपाल आदि ने कहा यदि मिल बंद हो गया तो खेतों में खड़ा करना कहां ले जाएंगे। अभी खेतों में बहुत गन्ना खड़ा है। जब तक गन्ना खत्म ना हो तब तक मिल चालू रहना चाहिए। मिल बंद होने से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा।