फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आएगी तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट से मेडिकल कॉलेज के निर्माण की बंधी उम्मीद
विज्ञापन

मीतली में प्रस्तावित है कॉलेज, 13 जिलों में निर्माण के लिए 1950 करोड़ रुपये का प्रावधान
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। यूपी सरकार के बजट के बाद जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के तेजी से निर्माण की उम्मीद बंध गई है। प्रदेश के 13 जिलों में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के लिए 1950 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इनमें जिले को भी बजट की संभावना है।
बागपत - मेरठ हाईवे पर मीतली गांव में मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। प्रदेश के 13 जिलों में बनने वाले मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रदेश सरकार ने 1950 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह का कहना है जिले के लिए बजट आवंटित होने की पूरी संभावना है। मेडिकल कॉलेज की घोषणा सरकार पहले ही कर चुकी है। जिले को मेडिकल कॉलेज बन जाने से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर का कहना है कि मेडिकल कॉलेज के लिए बजट का प्रावधान कराने का पूरा प्रयास रहेगा। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं पर पूरा ध्यान दे रही है।
इनसेट
युवाओं पर पूरा है सरकार का फोकस
बागपत। भाजपा नेता डॉ. विनय त्यागी ने कहा सरकार का पूरा फोकस युवाओं पर है। युवाओं के लिए 53.55 करोड़ की लागत से स्टेडियम निर्माण का प्रावधान किया है। जिले के लिए भी धनराशि का आवंटन होगा। नजदीक के ही मेरठ में खेल यूनिवर्सिटी को मंजूरी दी गई है।
इनसेट
मील का पत्थर साबित होगी अभ्युदय योजना
बागपत। बड़ौत पालिका के चेयरमैन अमित राणा ने कहा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना मील का पत्थर साबित होगी। प्रत्येक पात्र युवा को बजट में टेबलेट का प्रावधान किया है। यह शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए सबसे बड़ा कदमा है।
इनसेट
सरकार का प्रयास सराहनीय
बागपत। भाजपा नेता राजपाल शर्मा ने कहा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पूरे प्रदेश को मिलेगा। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादियां हो सकेंगी। इसके लिए 250 करोड़ के बजट का प्रावधान सरकार ने किया है, यह सराहनीय है।
विज्ञापन

इनसेट
कलाकारों को सम्मान मिला : रेणुका पंवार
बागपत। गायिका रेणुका पंवार का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बजट में कलाकारों के लिए प्रावधान किया है, यह खुशी की बात है। गिरिजा देवी के सम्मान में समारोह का प्रयास सराहनीय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें