फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में 1398 लाख का बजट स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने प्राधिकरण की ओर से कराए गए कार्यों की जानकारी ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की 12वीं बोर्ड बैठक में 1398 लाख के कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई। मंडलायुक्त अनीता सी मेश्राम ने प्राधिकरण की ओर से कराए गए कार्यों की जानकारी ली। तीन महीने में कम से कम दो मीटिंग कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की बैठक में 1398 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति के प्रस्ताव पर अनुमोदन किया गया है। इसमें राजस्व व्यय 418 लाख, पूंजीगत 920 लाख के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। स्टांप ड्यूटी से 727 लाख, ब्याज से बचत खाते से 180 लाख, प्लान फीस मानचित्र शुल्क तीन लाख, विकास शुल्क 300 लाख, अंबार शुल्क पांच लाख, निरीक्षण शुल्क 10 लाख, शमन शुल्क 10 लाख, अनुज्ञा शुल्क एक लाख, उपविभाजन शुल्क पांच लाख, स्रोत पर आयकर एवं व्यापार कर कटौती 10 लाख, अन्य विविध आय 4 लाख, मानचित्र से प्राप्त लेबर सेस 35 लाख, शेल्टर शुल्क 50 लाख के साथ कुल 1338 लाख के राजस्व आय की स्वीकृति दी। मंडलायुक्त ने कहा कि प्राधिकरण के बिना मानचित्र के संबंधित क्षेत्र में कोई आवास नहीं बनना चाहिए। डीएम शकुंतला गौतम, एडीएम अमित कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष बड़ौत अमित राणा, बागपत नगर पालिका अध्यक्ष राजूद्दीन एडवोकेट, विकास प्राधिकरण से अरविंद कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें