फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

67 लाख का बजट मंजूर, 6.7 लाख रुपये मिले, फिर भी गड्ढों से गुजर रहे 10 गांवों के लोग

विज्ञापन
जर्जर हालत में नैथला-फैजपुर मार्ग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नैथला व फैजपुर निनाना होते हुए कई गांवों तक जाने वाली सड़क में हर कदम पर गड्ढे
विज्ञापन

- 30 हजार लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी, बजट मंजूर होने के बाद भी ठेकेदार नहीं ढूंढ सके लोनिवि के अधिकारी
फोटो दो की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होकर आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए चार महीने पहले 67 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। 6.7 लाख रुपये मिल चुके हैं। इसके बाद भी दस गांवों के करीब 30 हजार लोगों को गड्ढों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। हालात यह है कि चार महीने से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एक ठेकेदार तक नहीं ढूंढ सके हैं।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से नैथला और फैजपुर निनाना होते हुए आगे कई गांवों तक जाने वाले मार्ग की हालत छह महीने से खराब है। सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश में स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। सड़क की हालत खराब होने से नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ी प्रधान, लुहारी, बोहला गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। निर्माण की लगातार मांग उठाई गई तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव शासन को भेजा। सड़क निर्माण के लिए चार महीने पहले 67 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। इसका दस प्रतिशत यानि 6.7 लाख रुपये जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। कई दिन से बारिश होने के कारण सड़क पर दस गांवों के करीब 30 हजार लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण हालत काफी खराब हो चुकी है। चार महीने से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी केवल यही कहते है कि सड़क का जल्द निर्माण कराया जाएगा। मगर, अभी तक कुछ नहीं किया गया है। सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए। रोहित धनकड़, प्रधान प्रतिनिधि फैजपुर निनाना
--
सड़क में गड्ढे होने से कई गांवों के लोगों को परेशानी है। इस सड़क को बनवाने की कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाना चाहिए, क्योंकि यहां हादसे हो रहे हैं। - पिंकेश त्यागी, नैथला
सडृक में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए है। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है तो किसान भी परेशान है। अब बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरने से परेशानी बढ़ गई है। इस समस्या का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। - मनोज, फैजल्लापुर
--
इस सड़क से कई गांवों के लोग गुजरते हैं। कई महीने से सड़क की हालत काफी खराब है। इसे बनवाने की अधिकारियों से लगातार मांग कर रहे हैं। सड़क की हालत जल्द ठीक कराई जानी चाहिए। - सचिन, प्रधान सुल्तानपुर हटाना
सड़क छोटी होने के कारण ठेकेदार नहीं दिखा रहे रुचि
नेशनल हाईवे से नैथला व फैजपुर निनाना से होते हुए आगे तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए अब तीसरी बार टेंडर लगाया गया है। सहायक अभियंता गोपाल राज सिंह का कहना है कि बागपत में कोई निर्माण एजेंसी नहीं है। शामली व मेरठ के ठेकेदार ही यहां सड़कों का निर्माण करते हैं। यह सड़क छोटी होने के कारण ठेकेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं, इसलिए थोड़ी समस्या हो रही हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के लिए बजट मंजूर हो चुका है। कुछ रुपया भी आया हुआ है। सड़क बनाने के लिए ठेकेदार तलाश किया जा रहा है, जो अभी तक नहीं मिला है। उम्मीद है कि जल्द ही ठेकेदार मिल जाएगा और सड़क निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। - गोपाल राज सिंह, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें