फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी प्रशिक्षुओं का बीएसए कार्यालय पर हंगामा 

Sat, 22 Oct 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन करते बीटीसी प्रशिक्षु। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। बीटीसी प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट और बीएसए कार्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने 600 से अधिक रिक्त पद निकालने की मांग करते हुए आमरण अनशन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को काफी संख्या में 2013 बेंच के बीटीसी प्रशिक्षु बीएसए कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने हंगामा किया। बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से 16 रिक्त पदों को भरने के लिए शासन की अनुमति मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षुओं की संख्या 600 से अधिक है। उसी आधार पर पदों की संख्या निकाली जाए। बताया कि विभिन्न स्कूलों में रिक्त पद खाली है, उनमें भी बीटीसी प्रशिक्षुओं की भर्ती होनी चाहिए। जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। जितेंद्र बालियान, अमित पंवार, विक्की, आनंद, हिमांशु, मनीष, अंकुर, कोमल, श्वेता, प्रिती, ज्योति, सोनिका, हरीश, नवीन, रजनीश, निकेता, शिवम, प्रवेंद्र, नैना, अजय सिंह, नताशा गुप्ता मौजूद रहे। 

सीसीटीवी की निगरानी में हुई परीक्षा
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान और गोपीचंद कॉलेज अहैड़ा में चल रही बीटीसी की परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की देखरेख में संपन्न हुई। परीक्षा में 23 परीक्षार्थी नदारद रहे। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय में गणित और तृतीय में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। एसपीआरसी में 279 में 14 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। वहीं गोपीचंद में 300 छात्रों में से नौ छात्र परीक्षा देने से वंचित रहे। डायट आबजर्वर राजीव तोमर ने सख्त निर्देश दिए छात्र नकल करते पकड़े गए तो सख्त कार्रवाई होगी। डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी, संत कुमार त्यागी, जय सिंह यादव, अनिल सिंघल ने परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें