फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमरावल पहुंचा बसपा का प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चमरावल गांव में पीड़ित परिवार के परिजनों से घटना की जानकारी लेने के लिए बसपा का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने मृतक परिवार के लोगों को सरकार से दस-दस लाख मुआवजे की मांग की और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री दयाराम सैन, पश्चिम प्रभारी और लखनऊ मंडल के शमसुद्दीन, मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल से सतपाल सिंह पेपला, डॉ कमल सिंहराज, हाजी फिरोज खान, विक्रम सिंह भाटी, केवल सिंह, श्याम सुन्दर, रविन्द्र कश्यप, विनोद प्रमुख, पीतम प्रधान, इरफान, देवेन्द्र सैन, डॉ ब्रजभूषण, गुलजार, अशोक जाटव, मोहम्मद आरिफ मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्वर्णकार समाज के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज
फोटो 17ए
बागपत। स्वर्णकार धर्मशाला में रविवार को श्री मैठ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसमें छठी बार अध्यक्ष पद के लिए मनोज कुमार वर्मा को मनोनित किया गया। महासचिव पद पर नरेन्द्र वर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर अमरपाल वर्मा को तीन साल के लिए मनोनित किया गया। अध्यक्ष मनोज वर्मा ने पप्पू वर्मा को उपप्रधान, सत्यवान वर्मा को उपसचिव, सतपाल वर्मा को उपकोषाध्यक्ष, दिनेश वर्मा व सुरेश वर्मा को कार्यकारिणी सदस्य की शपथ दिलाई। मंचासीन पदाधिकरी में दिल्ली ऑल इंडिया ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शशी कुमार वर्मा और अरूण कुमार वर्मा, मेरठ से स्वर्णकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष ललित कुमार सैल, मेरठ नगर अध्यक्ष संत कुमार वर्मा, तथा बड़ौत से स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा मौजूद रहे।
नगर अध्यक्षों को किया मनोनीत
फोटो 11ए
बागपत। सपा कार्यालय पर अध्यक्ष बिल्लू प्रधान व शौकेंद्र पहलवान ने अग्रवाल मंडी टटीरी से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व सभासद नईम कस्सार उर्फ नवीन कुमार, अमीनगर सराय से अध्यक्ष पद पर इरफान अली को मनोनीत पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर नगेंद्र सिंह, विवेक वर्धन, कृष्ण कश्यप, राजवीर गुर्जर, निसार अहमद, मनोज सैन, थान सिंह प्रजापति, इमरान, अमित कश्यप, शहजाद, राधेश्याम, अमित शर्मा, रविन्द्र नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें