फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में बसपा नेता ने कोर्ट में सरेंडर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। धोखाधड़ी के मामले में बसपा के जिला कोषाध्यक्ष बबलू उर्फ कुलदीप कौशिक ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया। वहीं, इस मुकदमे में दो आरोपी अभी फरार चल रहे है।
विज्ञापन

फखरपुर गांव के रहने वाले अधिवक्ता मनोज कुमार ने 25 फरवरी को बागपत कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें आरोप लगाया था कि उसकी गाड़ी जनवरी माह में शार्ट सर्र्किट से आग लगने से जल गई थी। इसके बाद इंश्योरेंस कंपनी से क्लेम लेने के लिए कार्रवाई शुरू की। इंश्योरेंस कंपनी ने बागपत के कौशिक मोटर्स पर सर्विस होने का फर्जी जॉब कार्ड दिखाया। आरोप लगाया कि उसकी क्लेम के तीन लाख 70 हजार रुपये हड़पने के लिए फर्जी जॉब कार्ड बनाया गया। इसमें पुलिस ने कौशिक मोटर्स के संचालक और बसपा नेता कुलदीप उर्फ बबलू कौशिक, मधुर व इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर सुभाष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें बसपा नेता बब्लू कौशिक ने मंगलवार को न्यायालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें