फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस घंटे बाधित रही बीएसएनएल सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बड़ौत - मुजफ्फरनगर मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते बृहस्पतिवार को केबल कटने से करीबन 10 घंटे बीएसएनएल सेवा ठप रही। इस दौरान जहां बैंकों मेें लेनदेन कार्य ठप रहा, वहीं फोन के सिग्नल भी गायब रहे।
विज्ञापन

बड़ौत - मुजफ्फरनगर मार्ग पर बिजरौल रोड रेलवे क्रासिंग के नजदीक दूरभाष केंद्र के सामने सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान जेसीबी से गड्ढे खुदवाने पर बीएसएनएल का केबल कट गया। इस कारण क्षेत्र में करीबन 10 घंटे बीएसएनएल सेवा ठप रही। केबल कटने से बीएसएनएल यूजरों के मोबाइल फोन के सिग्नल गायब हो गए। साथ ही बैंकों सहित अन्य सरकारी कार्यालय मेें भी बीएसएनएल सेवा ठप होने से लेनदेन कार्य के अलावा अन्य विभाग कार्य ठप रहे। देर शाम किसी तरह कटे केबल को जुड़वाकर बीएसएनएल सेवाएं सुचारु कराई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ अंबुज कुमार मल ने कहा केबल कटने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। सूचना मिलते ही विभाग के स्टाफ ने कटे केबल को ठीक कर बीएसएनएल सेवा को चालू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें