फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बीएसए ने स्कूलों का निरीक्षण किया, नामांकन बढ़ाने के निर्देश

Wed, 16 Apr 2025 05:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। खेकड़ा ब्लॉक के कई स्कूलों का बीएसए गीता चौधरी ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों का नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि जिले की स्थिति बेहतर हो सकें।
बीएसए ने सुभानपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्हें वहां नामांकन के लिए एक स्कूल में दस तो दूसरे स्कूल में 16 नामांकन मिले, जो काफी कम थे। उन्होंने शिक्षकाें को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर अभिभावकों को शिक्षा के लिए जागरूक करें और उन्हें शिक्षा का महत्व बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षकों को नामांकन की संख्या बढ़ाने और लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। निरोजपुर एम्मा गांव के स्कूल की भी स्थिति खराब मिली। उन्होंने कहा नामांकन की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि प्रदेश मेें जिले की स्थिति सही हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें