फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए ने किया कस्तूरबा आवासीय विद्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
परौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में निरीक्षण के दौरान मीड-डे-मिल चेक करती बीएसए क? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरौली। बीएसए कीर्ति, बीईओ छपरौली डॉ. सविता डबराल और बालिका शिक्षा की जिला समन्वयक डॉ. संगीता शर्मा ने बृहस्पतिवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचीं बीएसए ने बालिकाओं को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता चेक की। उन्होंने बालिकाओं से उनके रहन-सहन, खानपान और उनकी पढ़ाई के विषय में भी जानकारी ली। बीएसए ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई और अभिलेखों की जांच कर विद्यालय की वार्डन और शिक्षिकाओं को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के स्टॉफ को बालिकाओं की शिक्षा और खाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मौके पर विद्यालय की वार्डन नीलम तोमर, मधु चौधरी, स्वाति द्विवेदी, अकबाल अली, सुमित त्रिपाठी, अमित, हरिदत्त, कविता, पिंकी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें