फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए को बाहर बैठ धूप सेंकती मिली शिक्षिका

Tue, 03 Jan 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बीएसए को बाहर बैठ धूप सेंकती मिली शिक्षिका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों की व्यवस्था बेपटरी है। शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं ले रहे हैं। बीएसए योगराज सिंह हालात का जायजा लेने निकले तो एक शिक्षिका बच्चों को पढ़ाना छोड़ धूप में बैठी मिली। एक शिक्षक को अनुपस्थित शिक्षिका के अवकाश की तिथि डालते हुए मौके पर ही पकड़ा गया। बीएसए ने इस पर नाराजगी जताते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा का स्तर सुधरता नजर नहीं आ रहा है। बिना इजाजत शिक्षक कई-कई दिन तक अवकाश पर चले जाते हैं। सोमवार को बीएसए योगराज सिंह ने पुरा महादेव, हिसावदा और अमीनगर सराय के परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। यहां उन्हें शिक्षक अनुपस्थित और पंजीकरण से कम छात्र मिले। पुरा महादेव गांव के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका उषा बिना इजाजत अवकाश पर मिलीं। हैडमास्टर ने कहा कि वे मंदिर गई हैं। इस पर बीएस ने नाराजगी जाहिर की। देवेंद्र कुमार, स्वाति मित्तल अनुपस्थित थे। मिड-डे-मील में भी गड़बड़ी मिली।

अमीनगर सराय के प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षिका नेहा अनुपस्थित मिली। हिसावदा गांव के प्राथमिक विद्यालय में 144 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन उपस्थित केवल 78 मिले। शिक्षिका पूनम, मधु, प्रीति राणा स्कूल से नदारद थे। अवकाश पर कोई आदेश नहीं था। इस दौरान हेडमास्टर को अवकाश की तिथि डालते हुए मौके पर पकड़ा गया। यहां भी मिड-डे-मील में गड़बड़ी मिली। बीएसए ने अनुपस्थित रहे शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें