फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई का रिश्ता टूटा, बहन ने जहर खाया

Sat, 18 Nov 2017 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रमाला
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर बिराल में शुक्रवार को सगाई समारोह के दौरान ही युवती पक्ष के लोगों ने युवक के साथ रिश्ते से इनकार कर दिया। बिरादरी छिपाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। इस मामले में दोनों पक्षों की पंचायत भी हुई। लेकिन सहमति नहीं बनीं। भाई का रिश्ता टूटने से आहत युवक की बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में बड़ौत के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रमाला थाना क्षेत्र के किशनपुर बिराल गांव के दलित युवक का रिश्ता गुरुग्राम की युवती से तय हुआ था। 23 नवंबर को शादी होनी थी। शुक्रवार को किशनपुर बिराल में सगाई समारोह का आयोजन किया गया। वधू पक्ष के लोग सगाई लेकर पहुंचे।

दोपहर के भोजन के बाद जैसे ही सगाई की रस्म शुरू हुई, तभी दोनों पक्षों के बीच बिरादरी को लेकर मनमुटाव हो गया। युवती पक्ष का कहना था कि युवक पक्ष ने अपनी बिरादरी छिपाई है। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद पंचायत भी हुई। लेकिन सहमति नहीं बन सकी।
विज्ञापन


युवक की बहन और परिवार के अन्य लोगों ने युवती पक्ष को मनाने का काफी प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनीं और युवती पक्ष के लोग सगाई तोड़कर अपना सामान लेकर लौट गए। 
उधर, भाई का रिश्ता टूटने से आहत युवक की बहन ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जैसे ही परिजनों को पता चला वे उसे लेकर बड़ौत के नर्सिंग होम में पहुंचे। गंभीर हालत में उसे भर्ती कराया गया है। युवक पक्ष का कहना है कि उन्होंने रिश्ता तय करने में किसी बात को नहीं छिपाया है।

युवती पक्ष की ओर से गलत आरोप लगाकर रिश्ता तोड़ा गया है। गांव में शादी की खुशियां गम में बदल गई। युवक की बहन के जहर खा लेने से हर कोई गमजदा दिखा। परिवार के अधिकतर लोग उसे नर्सिंग होम लेकर पहुंच गए। घर पर महिलाओं का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें