फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईको की टक्कर से बाइक सवार भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- नांगल गांव से अपनी बहन को लेकर शिकोहपुर गांव लौट रहा था युवक, हलालपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हलालपुर गांव के पास ईको कार की टक्कर लगने से बाइक सवार आकाश (23) निवासी शिकोहपुर की ईको कार की टक्कर लगने से मौत हो गई। जबकि उसकी बहन शालू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल शालू का बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

शिकोहपुर गांव निवासी रामपाल ने बताया कि उनका भतीजा आकाश शुक्रवार को नांगल गांव में अपनी बहन को लेने गया था। शुक्रवार शाम आकाश अपनी बहन शालू को लेकर वापस लौट रहा था। कुर्डी-हलालपुर गांव के बीच में पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक को ओवरटेक कर आई ईको कार ने आकाश की बाइक सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया। राहगीरों की सूचना पर आए पुलिसकर्मियों ने घायल शालू का सीएचसी में उपचार कराया, जहां उनकी हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। इसके बाद बड़ौत के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। आकाश अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में सबसे छोटे थे और मजदूरी करते थे। सीओ विजय कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें