फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजा-साली को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी/खेकड़ा। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक अपनी सुसराल आया हुआ था। शुक्रवार की सुबह वह अपनी साली को लेकर बालैनी आया और वहां एक घर में चला गया। किसी ने इसकी सूचना परिजनों को दे दी। परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर युवक को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। बालैनी थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान का कहना है कि तहरीर आने पर युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, खेकड़ा पुलिस ने शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे बड़ागांव रोड पर युवती के साथ छेड़छाड़ कर रहे शामली निवासी युवक को भी गिरफ्तार किया। यह युवक एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसका भी चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

जीव संरक्षण अधिनियम के तहत चार पर रिपोर्ट
छपरौली। बड़ौत वन रेंज के बीठ प्रभारी संजय कुमार ने थाने पर प्रतिबंधित सांपों को मारने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया बदरखा निवासी इकबाल व इनाम पुत्रगण शहीदू, फिरोज पुत्र लियाकत और सत कुमार पुत्र धर्मवीर के खिलाफ सांप मारने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें