- हमलावरों पर तमंचे के बल पर दोनों को गलियों में दौड़ाने का आरोप
बड़ौत। बड़ौली गांव में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर पहले सोनू व उसकी बहन को तमंचे के बल पर गलियों में दौड़ाया। इसके बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और उसकी बहन को भी पीटा। पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सोनू ने बताया कि आठ सितंबर की शाम करीब सात बजे उसकी बाइक गली में खड़ी हुई थी। आरोप है कि जब वह बाइक को वहां से हटाने गया तो सागर, मंटू, हरबीर, बिल्ली ने गाली-गलौच की और जान से मारने की नीयत से उसके पीछे तमंचा लेकर दौड़े। बचाव में आई उसकी छोटी बहन को भी दौड़ा लिया।
इसके बाद मंटू ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और उसकी बहन को पीटा। वहीं पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।