फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से लगवाई जाती है झाड़ू    

Thu, 27 Oct 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय में सफाई करते बच्चे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के सूप गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन मे बच्चों को पढ़ाने के बजाए उनसे झाड़ू लगवाई जाती है। कोई बच्चा विरोध करता है तो उसकी पिटाई की जाती है। नाम काटने की धमकी तक दी जाती है। यही नहीं विद्यालय की मरम्मत और पुताई के लिए आई धनराशि को भी विद्यालय के इंचार्ज अध्यापक डकार गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अफसरों की अनदेखी का खामियाजा इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। यहां पर करीबन 40 बच्चे पंजीकृत है, जिनसे यहां पर तैनात विद्यालय इंचार्ज नरेश द्वारा रोजाना साफ-सफाई और झाड़ू लगवाई जाती है। कोई बच्चा इसका विरोध करता है तो उसकी पिटाई की जाती है और विद्यालय से नाम काटने की धमकी दी जाती है। ग्रामीण रोबिन, सचिन, सत्यवीर, अनीस, जगवीर, रामपाल, हरपाल, मांगेराम और जोगेंद्र आदि का आरोप है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद शिक्षा विभाग के अधिकारी अनजान बने हैं। ग्रामीणों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती। 
अभिभावकों को कहना है कि विद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन न तो विद्यालय इंचार्ज नरेश समय पर आते हैं और न ही बच्चों को परीक्षा में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय की मरम्मत और पुताई के लिए आई धनराशि भी इंचार्ज डकार गए हैं। इस कारण विद्यालय की हालत भी काफी जर्जर हो गयी है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

ग्राम प्रधानपति ब्रजवीर का कहना है कि समस्या को लेकर दर्जनों बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उधर, विद्यालय इंचार्ज नरेश ने आरोप निराधार बताए। खंड शिक्षा अधिकारी डा. प्रभात कुमार ने जल्द ही पूरे मामले की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें