बड़ौत के विहर्ष सभागार में लायन्स क्लब के 26 वे अधिष्ठापन समारोह के दौरान मोजूद सदस्य
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। विहर्ष सभागार में बुधवार रात लायंस क्लब का 26वां अधिष्ठापन समारोह धूमधाम के साथ मनाया। निर्धन और असहाय महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट करते हुए समाज सेवा का संकल्प दोहराया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक जेपी सिंह, रजनीश गोयल व अन्य अतिथियों द्वारा किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व में लायंस 24 घंटे नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करते हैं। उन्होंने समाज सेवा के कार्य किए जाने पर क्लब के लीडर अभिमन्यु गुप्ता एवं एमजेएफ लॉयन पंकज गुप्ता तथा उनकी टीम को श्रेय दिया।
साल भर किए गए कार्यों का ब्योरा भी पदाधिकारियों ने प्रस्तुत किया। कमलदीप जिंदल ने लायंस को समर्पित काव्यपाठ कर सभी का मन मोहा। अध्यक्षता दीपक गोयल ने की। मौके पर विनय मित्तल, पायल अग्रवाल, पंकज बिजलवान, विकास गुप्ता, डॉ. हर्षित गोयल, अक्षय चौधरी, विवेक गोयल, प्रदीप कुमार, आकाश बंसल, एके मित्तल, संजीवा अग्रवाल मौजूद रहे।