बिनौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात शादी समारोह में डीजे पर डांस करने को लेकर युवकों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर स्थिति पर काबू किया। एक गांव में एक युवक शादी समारोह चल रहा था। घर परिवार के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। उसी दौरान दो युवक शराब के नशे में धुत होकर आए और डीजे पर डांस करने लगे। इस दौरान उनकी वहां डांस कर रहे युवकों से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर यूपी 112 के पुलिसकर्मी पहुंचे और दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाए। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।