फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नेशनल हाईवे पर वाहन से कुचलकर ईंट भट्ठे के ठेकेदार की मौत

Fri, 06 Feb 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर सिद्धार्थ ब्रिक फील्ड के सामने बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने लेवर ठेकेदार ताराचंद (55) मछकेड़ा जिला संभल को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

संभल जिले के गांव मछकेड़ा निवासी ताराचंद बालैनी में नेशनल हाईवे किनारे स्थित सिद्धार्थ ब्रिक फील्ड पर लेवर ठेकेदार था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे ताराचंद ईंट भट्ठे के बाहर हाईवे किनारे घूम रहा था, तभी अज्ञात वाहन कुचल दिया। हादसे में ताराचंद की मौके पर ही मौत हो गई। उधर, घटना का पता चलते ही ईंट भट्ठे से मजदूर और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा कर दिया। पुलिस ने किसी तरह गुस्साए लोगों को शांत किया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें