फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल मे महिला समेत तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। कोरोना संक्रमण से ऑक्सीजन और वेंटीलेटर सपोर्ट देने के बावजूद लोगों की सांसों की डोर टूट रही है। नगर के कोविड अस्पताल में शनिवार रात और रविवार को एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

खेकड़ा के एल टू कोविड-19 अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को भी अस्पताल में भर्ती एक महिला सहित तीन संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। कोविड अस्पताल में अब तक 43 संक्रमितों की मौत चुकी है। मृतकों में एक महिला पिलाना निवासी और एक खेकड़ा और एक बागपत के संक्रमित की उपचार के दौरान मौत हुई। तीनों संक्रमित तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे। कोविड अस्पताल प्रभारी डॉ. ताहिर ने बताया कि इनमें से एक संक्रमित की मौत शनिवार रात और दो की मौत रविवार सुबह हुई। संक्रमितों को ऑक्सीजन और वेंटीलेटर सपोर्ट दिया गया परंतु जान नहीं बच पाई। तीनों संक्रमितों का ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण मौत हुई है। तीनों मृतकों का परिजनों की मौजूदगी में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार अंतिम संस्कार कराया गया। संवाद
बुखार से पीड़ित महिला की मौत
खेकड़ा। नगर में रविवार को बुखार से एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने बगैर कोई जांच कराए ही शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी यासीन की 45 वर्षीय पत्नी रेशमा एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। उसका उपचार नगर के निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। हालत में सुधार होने के बजाय हालत बिगड़ गई। रविवार सुबह उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और कुछ ही देर बाद मौत हो गई। परिजनों ने बगैर जांच कराए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। कोविड प्रभारी डॉ. ताहिर ने महिला की मौत की जानकारी होने से इनकार किया है। संवाद
विज्ञापन

कोरोना से नर्सिंग होम संचालक का निधन
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बा निवासी नर्सिंग होम संचालक डॉ. दीपक जैन की हरियाणा के करनाल में रविवार की सुबह मृत्यु हो गई। उनकी माता का भी निधन दो मई को हुआ था। पूर्व चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, व्यापार संघ के महामंत्री पंडित अंकुर शर्मा, पूर्व सभासद, मनोज जैन, लाला दयाचंद जैन, हरिओम शर्मा, रामकुमार, रोजउद्दीन, संजीव शर्मा, मनोज पहलवान, अभिमन्यु गुप्ता, शिखर चंद जैन आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें