फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: चांद को देख खोला व्रत, पति की मांगी लंबी आयु

Sat, 11 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में शुक्रवार को करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा और शाम को चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोला। करवा चौथ के दिन भी सुबह को बाजार व ब्यूटी पार्लर में भीड़ रही।
विज्ञापन

महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा। महिलाएं शुक्रवार को सजने संवरने में लगी रहीं और ब्यूटी पार्लरों व श्रृंगार की दुकानों पर सुबह से भीड़ रही। वहीं महिलाओं ने मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। साथ ही एक-दूसरे को दोपहर में कथा सुनाई। रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाओं ने व्रत खोला और दांपत्य जीवन परिवार में सुख शांति की कामना कर पति की लंबी उम्र की प्रार्थना की।
पतियों ने अपनी पत्नियों को गिफ्ट भी दिए। शहर के बाबा जानकीदास मंदिर के मुख्य पुजारी ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि सनातन धर्म के अनुसार महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ पर विधि विधान से पूजन और व्रत रखने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। करवा चौथ के त्योहार पर पार्वती, भगवान शिव, कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें