फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाने पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम को पोस्ट कार्ड भेजने का आहवान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शनिवार को ठाकुर द्वार स्थित जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें आगामी 3 सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में मनाने को लेकर मंथन किया गया। साथ ही पोस्टकार्ड पर अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लिखकर अपने मन की बात देश के प्रधानमंत्री को भेजने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष भूपेश बब्बर ने कहा हमारी पहली मांग 3 सितंबर को व्यापारी दिवस के रूप में घोषित किया जाए। इसके अलावा पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए, जीएसटी पर एक साल तक छूट मिले व उस पर कोई आर्थिक दंड न लिया जाए। बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र पंवार ने किया। जिला महामंत्री अनुराग जैन, जिला कोषाध्यक्ष अमित चिकारा, सुनील चौहान, संदीप दहिया, अजय सोलंकी, सुनील सोलंकी, विपिन जैन, नवनीत जैन, राजेंद्र सखूजा, इमरान प्रधान, मोनू जैन, शोबी मलिक, मुकेश उपाध्याय,अमित जैन, शुभम जैन, संजय कुमार, अनिरुद्ध जैन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें