फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर की गई थी ब्रह्म सिंह की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। जागोस गांव में हुई ब्रह्म सिंह की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गाली गलौज का विरोध करने पर ब्रह्म सिंह की हत्या की थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि 11 मार्च को 50 वर्षीय ब्रह्म सिंह पुत्र नानू की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी विक्की उर्फ ईश्वर पुत्र लोकिंद्र और सौरभ उर्फ शेरू पुत्र सेवा राम निवासी जागोस को गिरफ्तार पर लिया है। दोनों ने शराब पीने व गालीगलौज का विरोध करने पर ब्रह्म सिंह की हत्या करना बताया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक दुल्हैड़ी के दिन ब्रह्म सिंह के घर के सामने आरोपी शराब पीकर गालीगलौज कर रहे थे। ब्रह्म सिंह ने उनका विरोध किया था। इससे आरोपी गुस्से में आ गए थे। रात में भी हत्या के इरादे से ब्रह्म सिंह के घर पहुंचे थे लेकिन दरवाजा न खुलने पर वापस चले गए थे। 11 मार्च को सवेरे पांच बजे पशुओं को चारा डालने को दरवाजा खोला तभी युवकों ने ब्रह्म सिंह के सिर से सटाकर गोली मार दी थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर के मुताबिक सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जागोस औढ़ापुर चौराहे से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें