टीकरी के हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ कराते अतिथि
- फोटो : BAGHPAT
दोघट। हरचंदमल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में बुधवार को जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में बागपत, बड़ौत, छपरौली, बिनौली और पिलाना ब्लॉक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कॉलेज में हुई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अंडर 14 में अर्जुन कृष्णा और उत्कर्ष, अंडर-17 में शिवम, दुष्यंत, विशेष सैनी, ध्रुव, अभिनव पुष्पेंद्र यादव, लकी सिंह, आर्यन, अनुभव, वैदिक तोमर, प्रियांशु, हर्ष और अंडर-19 में दीपांशु राणा, आकाश राठी, बलवंत विजेता रहे। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में खेल शिक्षक विपिन राठी, राजीव यादव, जितेंद्र सहरावत, अमित पंवार मौजूद रहे।