फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला अस्पताल में महिला जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू करा दी है। जल्द ही जिला अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड व एक्स-रे कक्ष में शुक्रवार रात शॉट सर्किट होने से आग लग गई थी। इसमें अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे मशीन में आग लग गई थी। मशीन में आग लगने से जिला अस्पताल में एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था बंद हो गई थी।
सोमवार से जिला अस्पताल में एक्स-रे की व्यवस्था तो शुरू हो गई थी, मगर मशीन ठीक न होने के कारण अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई थी। जिससे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के आने वाले मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिला अस्पताल में गर्भवती और इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू कर दी है। सीएमएस डॉ. एसके चौधरी ने बताया कि महिला जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था शुरू करा दी है। जल्द मशीन ठीक कराकर जिला अस्पताल में भी व्यवस्था शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें