फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्सक और फार्मासिस्ट दोनों को हटाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। धनौरा सिल्वरनगर पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सक और फार्मासिस्ट के बीच कई माह से चल रहे विवाद को लेकर चल रही जांच पूरी हो गई है। जांच कमेटी ने दोनों का पीएचसी से अलग-अलग स्थानांतरण करने की संस्तुति की है। इसके आधार पर अब प्रभारी चिकित्सक और फार्मासिस्ट को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन

धनौरा सिल्वरनगर की पीएचसी पर तैनात प्रभारी चिकित्सक डॉ. अमित त्यागी और फार्मासिस्ट संजीव यादव के बीच विवाद चल रहा था। प्रभारी चिकित्सक का कहना था कि फार्मासिस्ट अस्पताल में शराब पीकर आता है, जबकि फार्मासिस्ट का कहना था कि चिकित्सक अस्पताल नहीं आते हैं। दोनों ने दस जून को डीएम और सीएमओ को शिकायती पत्र देकर एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने पीएचसी का निरीक्षण किया था, निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सक अस्पताल से गायब मिले थे। इसके बाद सीएमओ ने दो सदस्यीय टीम का गठन का जांच करने के निर्देश दिए थे।
जांच टीम के निरीक्षण में भी चिकित्सक पीएचसी पर नहीं मिले। टीम ने दोनों पक्षों के बयान और ग्रामीणों से पूछताछ के बाद प्रभारी चिकित्सक व फार्मासिस्ट का अलग-अलग पीएचसी पर स्थानांतरण करने का निर्णय लिया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब दोनों का अन्य पीएचसी पर स्थानांतरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि पीएचसी पर प्रभारी चिकित्सक व फार्मासिस्ट के विवाद में जांच के बाद दोनों का अलग-अलग पीएचसी पर स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें