फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जदार पिता ने थैली सीमिया से ग्रस्त बेटे के इलाज के लिए  आर्थिक मदद मांगी

Tue, 27 Sep 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत । थैली सीमिया से ग्रस्त एक मासूम का परिवार कर्ज बंद हो गया है। यहां तक की जमीन भी गिरवी पड़ी। मासूम के पिता ने डीएम से मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता कराने की मांग की। 
विज्ञापन


शौकत पुत्र दीनू निवासी इदरीशपुर ने बताया उसका पुत्र मोईन खान पिछले कई माह से थैली सीमिया नामक बीमारी से ग्रस्त हो गया था। बच्चे का उपचार विभिन्न डॉक्टरों से कराया, लेकिन कोई आराम नहीं मिल रहा है। बताया बीमारी के चक्कर में उसकी जमीन गिरवी रखी है। ट्रैक्टर समेत अन्य वाहन भी बिक गए हैं, लेकिन यह बीमारी ठीक नहीं हो रही है।

उसका बेटा इस बीमारी के चलते पढ़ाई भी नहीं कर पा रहा है। इतनी छोटी उम्र में उसकी सात बार डायलेसिस भी करा चुके हैं। पीड़ित दर्जनों लोगों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपते हुए डीएम से मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता करवाने की मांग की। ताकि वह अपने बेटे का बड़े अस्पताल में इलाज करवा सके। उनके साथ कमरुद्दीन प्रधान, याहुल अली, नियाज मोहम्मद, इकबाल, महरबान, अकबर अली आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें