फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हरियाणा-यूपी सीमा विवाद सुलझाने को बाउंड्री पिलर लगाने शुरू किए

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। यूपी व हरियाणा सीमा विवाद सुलझाने के लिए 52 साल बाद बाउंड्री पिलर लगाने का काम सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने यमुना में चिह्नित जगह पर बाउंड्री पिलर लगाने के लिए गड्ढे की खोदाई कराई। इन पिलर के लगने के बाद हरियाणा-यूपी के किसानों के बीच चल रहा सीमा विवाद खत्म होने की उम्मीद है, क्योंकि इन पिलर से सीमा तय हो जाएगी।
विज्ञापन

यूपी व हरियाणा के किसानों की करीब 17 हजार बीघा जमीन यमुना खादर के सीमा विवाद में फंसी है। यह विवाद 1968 से चल रहा है। फसल की बुआई और कटाई के समय दोनों राज्यों के किसानों के बीच विवाद बढ़ जाता है। इस विवाद से कोई एक जिला नहीं, बल्कि यूपी के बागपत, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद समेत आठ जिले और हरियाणा के सोनीपत, पानीपत समेत कई जिलों के किसान प्रभावित हैं। इस विवाद को निपटाने के लिए वर्ष 1974 में यमुना की धार को सीमा मानते हुए पिलर लगवाए गए थे। वे पिलर छोटे थे, जिनमें कुछ पानी में बह गए तो कुछ किसानों ने उखाड़ दिए, इसलिए अब बड़े पिलर लगाने की योजना बनाई गई। इसके लिए तीन साल पहले ईटीएस (इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन) से तीन साल पहले पैमाइश कराई गई। इस बार पिलर की लोकेशन जीपीएस पर डालकर सार्वजनिक की जाएगी। इससे पिलर उखाड़ भी दिए जाते हैं तो पैमाइश कराने की जगह जीपीएस से लोकेशन देखकर तुरंत सीमा तय हो सके। जिले में 11.14 करोड़ रुपये से 237 बाउंड्री पिलर लगाए जाएंगे, जिन्हें लगाने के लिए गहराई तक गड्ढे की खोदाई भी कराई जा रही है। ये पिलर लगने के बाद सीमा विवाद काफी हद तक सुलझ सकता है।

हरियाणा-यूपी सीमा विवाद सुलझाने के लिए यमुना खादर में बड़े पिलर लगाए जाएंगे। इसके लिए कार्य शुरू हो गया है। ये पिलर उखाड़े नहीं जा सकेंगे और न ही पानी में बह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें