कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े
- फोटो : Demo Pic
बागपत के खेकड़ा नगर में सोमवार सुबह पुलिस चौकी के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं मिलने एवं शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा।
नगर में पुलिस चौकी के आस पास विगत कई दिनों से एक व्यक्ति घूम रहा था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस जब गश्त करते पुलिस चौकी के समीप डॉ. अनवार अहमद के क्लीनिक के पास से गुजर रही थी तभी उन्हें मार्ग किनारे एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे जीप में रख सीएचसी ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं था। पुलिस ने कहा शायद उक्त व्यक्ति दिमागी संतुलन ठीक न होने के साथ ही किसी बीमारी से ग्रस्त रहा होगा। इसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा।