फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यक्ति का शव मिला, सनसनी 

Tue, 05 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कब्र से निकाल किए शव के टुकड़े - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा  नगर में सोमवार सुबह पुलिस चौकी के समीप एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं मिलने एवं शिनाख्त न होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। 
विज्ञापन

नगर में पुलिस चौकी के आस पास विगत कई दिनों से एक व्यक्ति घूम रहा था। सोमवार की सुबह करीब 5 बजे पुलिस जब गश्त करते पुलिस चौकी के समीप डॉ. अनवार अहमद के क्लीनिक के पास से गुजर रही थी तभी उन्हें मार्ग किनारे एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने उसे जीप में रख सीएचसी ले गए। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नहीं था। पुलिस ने कहा शायद उक्त व्यक्ति दिमागी संतुलन ठीक न होने के साथ ही किसी बीमारी से ग्रस्त रहा होगा। इसके चलते उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भर बागपत पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें