फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सीआईएसएफ के सिपाही की मां का शव तालाब में मिला

Sat, 17 Oct 2026 06:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सिनौली में तीन दिन से लापता थी, परिजनों ने पैर फिसलने से डूबने की आशंका जताई
विज्ञापन

बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार किया
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। सिनौली गांव के सीआईएसएफ के सिपाही राहुल मान की मां सतबीरी देवी (60) का शव शनिवार सुबह घर के पीछे तालाब में मिला। वह तीन दिन से लापता थी। परिजनों ने पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की घटना मानते हुए पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
सिनौली गांव निवासी सीआईएसएफ के सिपाही राहुल मान ने बताया कि उनकी मां सतबीरी देवी 14 अक्तूबर को घर से लापता हो गई थी। परिवार वाले उनकी तलाश में जुटे थे। कई जगहों पर तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे गांव के लोगों को घर के पीछे बने तालाब में एक शव दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को बाहर निकालकर देखा तो उसकी पहचान हुई। राहुल ने बताया कि मां का मानसिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। राहुल मान मुंबई और उनके बड़े भाई गौरव मान सीआईएसएफ में दिल्ली में तैनात है। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि तालाब में शव मिलने का मामला जानकारी में आया है। परिवार वाले पैर फिसलने से तालाब में गिरना बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें