फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बावली के जंगल में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव के जंगल में रविवार को एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है और सड़ने लगा था।
विज्ञापन



दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर केंद्रीय विद्यालय के सामने जंगल में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा, जो कई दिन पुराना होने के कारण सड़ने लगा था। युवक की उम्र करीब तीस वर्ष बताई गई है। शव की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक की जेब से भी कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पहचान के लिए आसपास के थानों से लापता युवकों की जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान होने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें