सिगोली तगा निवासी 28 वर्षीय इसरार पुत्र रिड़कू व गांव का ही 28 वर्षीय दिव्यांग अंकित पुत्र मुकेश दोनों दोस्त थे। 25 जुलाई को दोनों घर से बाहर बाइक द्वारा घूमने निकले थे, लेकिन शाम तक जब वापस नहीं आये तो परिजनों नें तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया तो परिजनों नें 27 जुलाई को थाना चांदीनगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस तलाश में जुटी थी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस नें लहचौड़ा के गणेश मंदिर जो रटौल मार्ग पर स्थित है। वहां के महंत नरेश नाथ से पूछताछ करनी चाहिए तो वह फरार मिला। पुलिस नें शक के आधार पर उसके दो शिष्यों को हिरासत में ले लिया तो 13 अगस्त की रात्रि तीन बजे पुलिस ने लहचौड़ा के गणेश मंदिर प्रांगण से गड्ढे में हत्या कर दबाए गए शवों को बरामद किया। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी।
सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। वहीं जांच अधिकारी चांदीनगर राकेश कुमार नें बताया की लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी महंत फरार है। जबकि उसके दो शिष्यों को गिरफ्तार किया गया है। उधर सिगोली तगा में दो हत्या की सूचना पर शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।