फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल टीम के लिए दावेदारी

Sun, 22 May 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शनिवार को मंडल स्तरीय स्वीमिंग ट्रायल आयोजित हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
मेरठ / बागपत। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में शनिवार को मंडल के तैराकों ने तरणताल में गोता लगाया। सभी ने मंडल टीम में जगह बनाने को अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। करीब तीन घंटे चले ट्रायल में 80 से ज्यादा तैराकों ने प्रतिभाग किया।

वाराणसी में 28 से 30 मई तक सब जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप और मेरठ में 47वीं जूनियर स्टेट स्वीमिंग चैंपियनशिप होगी। चैंपियनशिप में मंडल टीम में जगह बनाने के लिए शनिवार को कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बालक और बालिका वर्ग का मंडल स्तर का ट्रायल हुआ। ट्रायल सुबह करीब 7 बजे शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, बागपत के तैराकों ने प्रतिभाग किया। मंडल टीम का चयन करने के लिए नोएडा से टीम आई। जिला स्वीमिंग एसोसिएशन सचिव अशोक सिंह ने बताया कि टीम की घोषणा रविवार को की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें