संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार को इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में येलो हाउस और ब्लू हाउस ने प्रथम चरण के मैच जीतकर दूसरे चरण में प्रवेश किया।
सीनियर बालक वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता का पहला मैच येलो हाउस और रेड हाउस के बीच खेला गया। इसमें येलो हाउस ने रेड हाउस को 2-1 से हराकर मैच जीता। येलो हाउस की ओर से पीयूष और शोएब ने एक-एक गोल और रेड हाउस की ओर से सावन ने एक गोल किया। दूसरा मैच ब्लू हाउस और ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। इसमें ब्लू हाउस ने ग्रीन हाउस को 1-0 से हराकर मैच जीता। ब्लू हाउस की ओर से कार्तिक ने एक गोल किया। प्रतियोगिता में पीटीआई राजीव कुमार, अजीत, बबलेश, हनुराज, गौरव, सुनील, दीपक, आशु आदि मौजूद रहे।