एक अक्तूबर को करें रक्तदान, हो स्वस्थ भारत का निर्माण
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय का कहना है कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक लोग हिस्सा लें।
एक अक्तूबर को प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। इसमें मुख्य अतिथि डीएम शकुंतला गौतम, विशिष्ट अतिथि एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार सिंह और एएसपी मनीष मिश्रा होंगे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने बताया कि रक्तदान से पहले रक्तदाता के ब्लड की जांच होगी। रेयर ग्रुप के ब्लड ग्रुप वाले जरूर रक्तदान करें, क्योंकि इस तरह के ग्रुप वाले रक्त की समय-समय पर आवश्यकता पड़ती रहती है। उन्होंने लोगों से कैंप में पहुंचने और रक्तदान करने की अपील की। ताकि जरूरत पड़ने पर किसी जरूरतमंद को इन ग्रुप का ब्लड दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग और अमर उजाला की ओर से संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन किया जाएगा।
रक्तदान के लिए कराएं पंजीकरण
बागपत। एक अक्तूबर को आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के लिए व्हाट्स एप पर अपनी नाम, उम्र और पता संबंधी डिटेल भेजकर पहले से पंजीकरण कराए जा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति व्हाट्स एप नंबर 8954893110 पर शिविर में रक्तदान कराने के लिए पंजीकरण करा सकता है।