फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून से हाथ रंग रहे हैं जनता के रखवाले ही 

Fri, 29 Apr 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में युवक फरीद की हत्या पर लोगों का गुरुवार को पुलिस पर गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। लोगों ने कहा जनता के रख वाले ही खून से हाथ रंग रहे हैं। इस दौरान लोगों ने पुलिस अफसर को भी जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने आरोपी पुलिस वालों को बर्खास्त करने की मांग की।   बागपत में पुलिस वालों द्वारा मारपीट और यातनाएं देने की घटना तो आम हैं। अब तो पुलिस ही लोगों की जान की दुश्मन बन गई है। मामूली विवाद पर क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम के दो सिपाहियों ने युवक फरीद की गोली मारकर हत्या कर दी। लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उस पर लाठियां बरसा दीं। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन

    लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। उन्होंने कहा पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करने का होता है, लेकिन यहां पर तो पुलिस ने लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। जो काम बदमाश कर रहे हैं, वही काम पुलिस करने लगी है। ऐसे में बदमाशों और पुलिस में क्या फर्क रह गया है।  
  पुलिसकर्मियों पर अफसरों का कोई नियंत्रण नहीं है। मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों को भी लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। इस दौरान उन्होंने आरोपी पुलिस वालों की गिरफ्तारी और उन्हें बर्खास्त करने की मांग की। एसपी रवि शंकर छवि और एएसपी अजीजुल हक ने लोगों को आश्वासन दिया कि  आरोपियों के खिलाफ अवश्य और सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद आक्रोशित लोग शांत पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें