फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते को लेकर ब्लाक कर्मचारी व जेवी कॉलेज के कर्मचारी आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 30 वर्षों से चला आ रहा विवाद
विज्ञापन

बड़ौत। पिछले 30 वर्षों से चले आ रहे रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर ब्लाक कर्मचारी और जेवी कॉलेज का स्टाफ आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। ब्लाक कर्मचारियों ने गड्ढा खोदकर जेवी कॉलेज की ओर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया।
विज्ञापन

इस रास्ते को लेकर पूर्व में भी कई बार ब्लाक व जेवी कॉलेज के स्टाफ के बीच कहासुनी हो चुकी है। जहां जेवी कॉलेज का स्टाफ रास्ते को कॉलेज का बता रहा है, वहीं खंड विकास कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी रास्ते को ब्लॉक का बता रहे हैं। जिसको लेकर शुक्रवार को भी विवाद हो गया। इस संबंध में बीडीओ राहुल वर्मा का कहना था कि रास्ते का विवाद न्यायालय में विचाराधीन था। अब न्यायालय ने ब्लाक के पक्ष में फैसला सुना दिया है। जिसके बाद रास्ते को बंद किया गया है। उधर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीश चन्द शर्मा से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें