फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मतदाता पर्ची न मिला तो बीएलओ होंगे जिम्मेदार

Thu, 04 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत तहसील में सुपरवाइजरों को मतदाता पर्चियां वितरित करते नायब तहसीलदार ।
विज्ञापन
बड़ौत। 11 मई को जनपद में होने वाले मतदान को लेकर बुधवार को तहसील प्रांगण में नायब तहसीलदार ने सुपरवाइजरों को मतदाता पर्चियां वितरित की गईं। ताकि मतदान से पहले वोटरों तक इन्हें पहुंचाया जा सके। एसडीएम ने समस्त सुपरवाइजरों ओर बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए है कि मतदाता पत्र देते समय मतदाता के हस्ताक्षर अवश्य कराएं। किसी मतदाता द्वारा मतदाता पर्ची न मिलने की शिकायत पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। बूथों पर सफाई, पेयजल, प्रकाश, रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त कराने को हर रोज डीएम राजकमल यादव, एसपी अर्पित विजयविर्गीय, एएसपी मनीष मिश्र, एडीएम प्रतिपाल चौहान, एसडीएम सुभाष सिंह ओर अन्य प्रशासनिक अफसरों दौड़ रहे हैं।
वहीं कोई मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए मतदाताओं के घर-घर मतदाता पर्चियां पहुंचना भी शुरू हो गए हैं। बुधवार को तहसील प्रांगण में नायब तहसीलदार विकास यादव, नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग, सुनील शर्मा, राजेन्द्र जैन आदि ने सुपरवाइजरों को मतदाता पर्चियां वितरित कीं।
विज्ञापन

उन्हें बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के घर पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। उधर एसडीएम सुभाष सिंह ने हिदायत दी कि यदि मतदाता पर्चियां न मिलने पर शिकायत पहुंची तो इसका जिम्मेदार बीएलओ होगा और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये है तहसील की स्थिति
नगरपालिका बड़ौत : कुल मतदेय स्थल 106, मतदान केंद्र 32, कुल वार्ड 25, बीएलओ की संख्या 106, सुपरवाइजर 13, वोटर 108233
नगर पंचायत दोघट : कुल मतदेय स्थल 16, मतदान केंद्र 8, कुल वार्ड 12, बीएलओ की संख्या 16, सुपरवाइजर 2, वोटर 12589
नगर पंचायत छपरौली : कुल मतदेय स्थल 20, मतदान केंद्र 10, कुल वार्ड 14, बीएलओ की संख्या 20, सुपरवाइजर 2, वोटर 16887
नगर पंचायत टीकरी- कुल मतदेय स्थल 12, मतदान केंद्र 6, कुल वार्ड 12, बीएलओ की संख्या 12, सुपरवाइजर 2, वोटर 12355
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें