फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या पर जताई चिंता

Thu, 04 May 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। किसान यूनियन की बैठक बुधवार को कोताना रोड पर संपन्न हुई। जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

चौधरी बृजपाल सिंह ने बताया कि मलकपुर मिल का 2022-23 सत्र समाप्त हो चुका है, लेकिन अभी तक पिछले सत्र का भुगतान नहीं हुआ है। सरकार व बैंक किसान कार्ड पर एक दिन लेट होते चार प्रतिशत तक ब्याज बढ़ा कर ले रहे हैं। सरकार ने ट्यूबवैल पर बिजली का चार्ज नहीं लेने की घोषणा की थी, लेकिन अभी भी पिछले बकाया पर 24 फीसदी ब्याज लगाकर बिजली बिल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रम सिंह आर्य ने बताया कि आवारा पशुओं सड़कों पर घूम रहे हैं और वे रात में किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। पिछले 10 वर्ष से पूर्वी यमुना नहर की सफाई नहीं हुई और न ही नहर में पानी नहीं छोड़ा जाता जिस कारण क्षेत्र का भूगर्भ जल गिरता जा रहा है। इस दौरान डॉक्टर कृपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धीर सिंह तोमर, सुरेंद्र सिंह फौजी, देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें