कलक्ट्रेट में पैदल मार्च निकालते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत में बकाया भुगतान और मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के गन्ने की व्यवस्था कराने की मांग के लिए किसानों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। काली पट्टी बांधकर विरोध पैदल मार्च निकाला। भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना ने कहा कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। किसानों की समस्या का भी सरकार कोई समाधान नहीं कर सकी है।
कलक्ट्रेट में बुधवार को भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों का कहना था कि सरकार उनकी समस्या को अनसुना कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हक मिलने तक संघर्ष करेंगे। इस बीच किसानों ने काली पट्टी बांधकर कलक्ट्रेट में ही पैदल मार्च भी निकाला। किसानों के बीच पहुंचे भाजपा नेता सतेंद्र तुगाना ने कहा कि भाजपा ही किसानों की समस्या का समाधान कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों से प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचा है। लेकिन यूपी की सपा सरकार किसानों की समस्या का समाधान करने में अब तक नाकाम साबित हुई है। भाव नाम मात्र के लिए बढ़ाया गया। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह की पत्नी अलका तोमर किसानों के बीच पहुंची। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा है, लेकिन यूपी सरकार को कोई चिंता नहीं है। छपरौली चेयरमैन संजीव खोखर, बलजोर सिंह, राम अवतार, जयवीर सिंह, रामनिवास, चेतराम, श्याम सिंह, भगत सिंह, सतबीर, बिट्टू खोखर, वीरेंद्र, जितेंद्र कुमार, राजबीर सिंह, प्रवीण कुमार, प्रमोद कुमार, मनीष शर्मा मौजूद रहे।