फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू शक्ति ने विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
-जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा करने की भी मांग उठाई
विज्ञापन

फोटो 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाकियू शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट प्रभारी अमरचंद को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान ने बताया कि पाली गांव में एक फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा है। इसे जल्द पूरा किया जाना चाहिए। बागपत के पुराना कस्बा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी निकलता है। इसके कारण करीब 200 बीघा कृषि भूमि में जलभराव हो गया है। इससे किसानों की फसलें लगातार खराब हो रही हैं। कई गांवों में पेयजल टंकी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। हालांकि अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। ग्रामीणों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करने की मांग की। इसके अलावा यमुना नदी के किनारे कटान हो रहा है। इसे रोकने के लिए पत्थर की ठोकरें लगाने की भी मांग की गई। इस मौके पर राकेश आर्य, धीर सिंह, राजकुमार, वेदराम और राजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कलक्ट्रेट प्रभारी अमरचंद वर्मा ने किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभागों से इन समस्याओं का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें